Himachal PradeshSirmour

सिरमौर पुलिस के हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल, उच्च अधिकारियों पर दबाव का आरोप

Spread the love

संवाददाता संदीप भारद्वाज ट्राइबल टुडे ,

हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के एक हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हेड कांस्टेबल एक पीड़ित पक्ष और उच्च अधिकारियों पर जबरन दबाव बनाने का आरोप लगा रहा है।
सिरमौर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद तहलका मचा हुआ है। वीडियो में हेड कांस्टेबल एक मामले में पीड़ितों व अपने अधिकारियों पर आरोप लगा रहा है और मानसिक तनाव होने की बात करते नजर आ रहा है। 6 मिनट 60 सेकंड के वीडियो में पुलिस थाना कालाअंब में तैनात हेड कांस्टेबल जसबीर निवासी पांवटा साहिब ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवाएं देते हुए उन्हें करीब 16-17 वर्ष हो गए हैं और कालाअंब में सेवाएं देते हुए भी करीब डेढ़ वर्ष का समय हो गया है।
वीडियो में 4 दिन पहले हुई एक एफआईआर का जिक्र करते हुए जसबीर ने कहा कि इसमें जो धाराएं लगाई गई थी वह जमानतीय अपराध हैं, लेकिन मामले के पीड़ित लोगों द्वारा उस पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर उसे सस्पेंड करवाने की धमकियां दी जा रही हैं। इतना ही नहीं पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा भी फाइल लेकर उसे बुलाया गया और दबाव बनाया गया।