चंबा के किहार पुलिस थाने से 80 मीटर दूर आईबी के ASI की हत्या, चिकन शॉप में विवाद, आरोपी ने सिर पर मारा डंडा
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में किहार थाना से महज 80 मीटर की दूरी पर आईबी के एएसआई की हत्या हो गई है।
किहार थाना से महज 80 मीटर की दूरी पर आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) के एएसआई की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मृतक और आरोपी के बीच में मंगलवार रात को चिकन शॉप में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। विवाद काफी देर तक चलता रहा। इसी दौरान आरोपी ने मृतक के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण एएसआई सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। घटना का पता बुधवार सुबह लगा, जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। शक के आधार पर उस व्यक्ति को अपनी हिरासत में ले लिया, जिसके साथ एएसआई की बहस हुई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी राजू निवासी गांव सरोह, पंचायत किहार और आईबी में एएसआई के पद पर कार्यरत अरुण कुमार निवासी जोगिंद्रनगर, मंडी शाम को किहार बाजार में चिकन की दुकान में बैठे थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि दो-तीन घंटे तक दोनों के बीच विवाद चला। रात करीब 11 बजे आरोपी राजू ने गुस्से में आकर अरुण कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे अरुण की मौके पर ही मौत हो गई
