होली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दियोल की टीम ने होली को हराया
होली में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दियोल की टीम ने होली को हराया
हेलीपैड ग्राउंड होली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में दयोल विजेता बना है, जबकि व्यापार मंडल होली की टीम उपविजेता रही है। सोमवार को प्रतियोगिता के खेले गए फाईनल मैच में दयोल ने होली की टीम को आठ विकेट से पराजित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर विपन ठाकुर को मैन आफ द सीरिज चुना गया। समापन समारोह में ब्लाक कांग्रेस कमेटी भरमौर के उपाध्यक्ष एवं कुलेठ के पूर्व प्रधान शंकर दास ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की।
फाइनल मैच में व्यापार मंडल होली की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस दौरान व्यापार मंडल होली की शुरूआत ठीक नहीं रही। दयोल के तेज गेंदबाज विपन दयोली ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए पहले ओवर में हैट्रिक बनाकर होली के तीन बल्लेबाजों को पवैलियन की राह दिखाई। जिसके बाद होली की ओर से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। नतीजतन पूरी टीम 39 रनों पर सिमट गई। दयोल की ओर से विपन ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। उधर, चालीस रनों के मामूली लक्ष्य को हासिल करने उतरी दयोल की टीम ने चार ओवरों में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर.लिया। उधर, समापन कार्यक्रम में पहुंचे शंकर दास ने अपनी ओर.से आयोजन समिति को 5100 की राशि प्रोत्साहन के तौर पर दी। जबकि होली के व्यापारी रमेश चंद ने 11-1100 की राशि दोनों टीमों को रिफ्रेशमेंट के तौर पर दी। इस दौरान शंकर दास , ग्राम पंचायत होली के प्रधान देवी सिंह और रमेश चंद ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रति योगिता में बेहतर प्रदर्शन पर विपन दयोली को मैन आफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया।
