झड़ौता में सोमवार रात को फिर कई जगह हुआ पानी रिसाव घरों के पास आई बड़ी बड़ी दरारें
झड़ौता में सोमवार रात को फिर कई जगह हुआ पानी रिसाव घरों के पास आई बड़ी बड़ी दरारें
होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल का पानी रिसाव अब झडौता गांव के लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है सोमवार रात को इस टनल का पानी रिसाव कई जगह निकलने के बाद झडौता गांव के लोग दहशत में है लोगों का कहना है कि परियोजना टनल के पानी का रिसाव दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लेकिन कम्पनी प्रबंधकों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है सोमवार रात को एक और जहां झडौता निवासी सैनी राम तथा शक्ति प्रसाद घर के पास पानी का नई धाराएं फूट पड़ी जिसके चलते इनके परिवार खौफ में है वहीं सोमवार दूसरी और सोमवार रात को चैन सिंह के घर पास आई बड़ी बड़ी दरारों ने समूचे झडौता गांव के लोगों ने खौफ पैदा कर दिया है उधर झड़ौता गांव के लोगों ने एक बार फिर परियोजना प्रबंधकों से गांव को पूरी तरह प्रभावित घोषित करने की मांग की है।
