प्रोजेक्ट टनल रिसाव से घबराए ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि पहुंचे प्रशासन के द्वार
प्रोजेक्ट टनल रिसाव से घबराए ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि पहुंचे प्रशासन के द्वार
बजोली होली हाईड्रो प्रोजेक्ट की टनल में हो रहे रिसाव से डरे ग्रामीण गुरूवार को प्रशासन के द्धार पहुंचे है। ग्रामीणों की मानें तो टनल से पानी का रिसाव लगातार हो रहा है और अब पानी की मात्रा भी काफी बढ़ गई है। रिसाव वाली जगह से ठीक करीब सौ मीटर उपर गांव है। लिहाजा समयरहते कदम नहीं उठाया गया तो गांव को भी खतरा पैदा हो सकता है। वहीं भूमि कटाव के कारण ग्रामीणों की चारागाहें और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। लिहाजा रिसाव बढ़ने से खौफजदा ग्रामीण गुरूवार को पंचायत समिति भरमौर के अध्यक्ष परस राम और प्रधान देवी सिंह की अगुवाई में नायब तहसीलदार होली से मिले और एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने रिसाव को रोकने और झड़ौता गांव को पूर्ण परियोजना प्रभावित करने की मांग की है। उधर, नायब तहसीलदार होली टीआर ठाकुर ने माना की टनल में रिसाव हो रहा है। इस बावत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
