टनल रिसाव रोकने के लिए एस डी एम से मिले होली के जनप्रतिनिधि राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
टनल रिसाव रोकने के लिए एस डी एम से मिले होली के जनप्रतिनिधि राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत होली के झड़ौता गांव में हो रहे प्रोजेक्ट टनल रिसाव को रोकने के लिए होली पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को एस डी एम भरमौर के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें परियोजना प्रबंधकों को टनल खाली कर मुरम्मत की माग की गई होली पंचायत प्रधान देवी सिंह महिला मंडल झडौता तथा पंचायत समिति अध्यक्ष भरमौर परस राम की अगुवाई में ग्रामीण एस डी एम भरमौर मनीष सोनी से मिले।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि कम्पनी ने अगर बड़ी जल्दी टनल का पानी रोक कर पानी का रिसाव नही रोका तो हमे मजबूरन आन्दोलन की राह पकड़नी होगी और इस दौरान अगर किसी तरह की सरकारी सेवाएं बाधित होती है तो इसकी पूरी जिमेवारी कम्पनी प्रबंधको की होगी।
