Pangi

पांगी में बोलेरो गाडी दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत दो गंभीर रूप से घायल ……

Spread the love

जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के धरवास-चलौली मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी सडक हादसे की शिकार हो गई है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक समेत एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिन्हें सिविल अस्पताल किलाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिते दिन देररात को करीब 1 बजे धरवास से चलौली की ओर जा रही एक बोलेरो गाडी एचपी 0सी2097 नंबर शौग नाले के समीप पहुंचते ही चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिस कारण गाड़ी सड़क से करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी
हादसे के बाद गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने घायल अवास्था में पैदल चलकर पुलिस चैकी धरवास को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस थाना पांगी की टीम ने रात को 2 बजे मौके पर पहुंचकर घायलों वह मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाया जहां पर बुधवार सुबह को मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया हुआ है।