कमलेश ठाकुर तीसरी बार बने द भरमौर सहकारी विपणन एवं वितरण संघ समिति के चैयरमैन ……
द भरमौर तहसील सहकारी विपणन एवं वितरण संघ समिति भरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। इसमें कमलेश कुमार ठाकुर को तीसरी बार बतौर चेयरमैन चुना गया है । जानकारी के अनुसार 15 सोसायटी के सदस्यों डेलीगेट में 8 सर्वसमिति से कमलेश ठाकुर के पक्ष में खड़े हो गए। लिहाजा बहुमत को देखते हुए भाजपा समर्थित सोसायटी के मेंबरों ने भी सर्वसम्मति से कमलेश ठाकुर को नया चेयरमैन चुन लिया गया है।
वाइस चेयरमैन जगदीश चंद्, देव कुमार व सदस्य के रूप में राम कुमार व विनोद कुमार को चुना गया है।
गौरतलब है इससे पहले भरमौर में इस पद पर भाजपा समर्थित सदस्यों का कब्जा था। लिहाजा सरकार बदलते ही यहां पर इस पद पर एक बार फिर से कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। हालांकि यहां पर विधायक भारतीय जनता पार्टी के हैं लेकिन सोसायटी के चेयरमैन पद पर कब्जा कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने किया है। इससे वर्तमान भाजपा विधायक डॉक्टर जनक राज को भी कहीं ना कहीं से झटका लगा है कि उनके विधायक होते हुए भी यहां पर सोसायटी का चेयरमैन कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बन गया है।
नवनिर्वाचित चेयरमैन कमलेश कुमार ठाकुर ने अपनी जीत का श्रेय पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी व अमित भरमौरी को देते हुए कहा है कि वह उनके आभारी हैं कि उन्होंने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए उन्हें चुना। चेयरमैन बनने के बाद उन्होंने सभी डेलीगेट का धन्यवाद किया जिन्होंने उसका समर्थन किया। उन्होंने वादा किया है कि वह सोसाइटी को प्रॉफिट की नई बुलंदियों पर लेकर जाएंगे। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने उसका हौसला बनाए रखा।
आपको बता दें कि इस समय भरमौर में 15 सोसाइटी रजिस्टर्ड हैं जो काम कर रही हैं। इस सोसाइटी का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।
