Bharmour

लोक निर्माण विश्राम गृह भरमौर में 29 दिसम्बर को होगी नाकारा वाहन की नीलामी …

Spread the love

परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भरमौर के नाकारा वाहन मारुति जिप्सी एचपी 46-0487 को सार्वजनिक तौर पर नीलाम किया जाएगा ।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी प्रक्रिया 29 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह भरमौर के परिसर में आरंभ होगी ।
उन्होंने यह भी बताया कि वाहन की नीलामी प्रक्रिया को गठित कमेटी की देखरेख में पूर्ण किया जाएगा ।
इच्छुक बोली दाता किसी भी कार्य दिवस में वाहन की वर्तमान स्थिति देख सकता है ।
नीलामी में भाग लेने वाले सभी बोली दाताओं को धरोहर राशि के रूप में दस हजार रुपयों की राशि प्रक्रिया आरंभ होने से पूर्व जमा करवानी होगी ।
उच्चतम सफल बोली दाता को नीलामी प्रक्रिया के संपूर्ण होने के बाद अगले दिन दोपहर 12 बजे तक कुल राशि को जमा करवाना होगा । गाड़ी को नंबर सहित नीलाम किया जाएगा ।
नीलामी प्रक्रिया को कोई भी कारण बताएं निरस्त करने और उच्चतम बोली को स्वीकार करने या न करने का अधिकार भी रहेगा ।