Sports

भरमौर के होली में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विधायक डॉक्टर जनक राज रहे मुख्यतिथि …..

Spread the love

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड भरमौर के होली में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ यह जानकारी नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने दी। इस कार्यक्रम में पांगी भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत की मनीष ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, ऊँची कूद, 800 मीटर दौड़, महिला वर्ग में कुर्सी दौड़ इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया रविवार को अंतिम दिन कबड्डी व वालीबॉल के मैच खेले गए जिसमें शिव शक्ति क्लब भ्याट ने तियारी की टीम को हराया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में जिगरी महाकाल और उलांसा के बीच खेला गया जिसमें जिगरी महाकाल ने अपना फाइनल मुकाबला जीता। 800 मीटर मन्नू प्रथम, 2nd अरुण 3rd बादल, चैयर रैस में 1st पूजा 2nd सेजल 3rd दीक्षा ने अबल रहीं।