पांगी की होनहार बेटी बनी वैटनरी वैज्ञानिक पूरे जिले का नाम किया रोशन …..
पांगीः हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी के करयास पंचायत के बलवास गांव से संबंध रखने वाली पलवी चौहान अति दुर्गम क्षेत्र से घाटी के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पलवी चौहान ने वेटनरी साइंटिस्ट की परीक्षा को पास कर पूरे जिले का नाम रोशन किया हुआ है। पलवी चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया हुआ है। पल्लवी चैहान की प्ररंभिक शिक्षा छठी से लेकर 10वीं तक नवोदय स्कूल पपरोला कांगड़ा से शुरू हुई है।
वहीं जमा दो की शिक्षा आधुनिक पब्लिक स्कूल सिद्धबाड़ी धर्मशाला से की हुई है। उसके बाद पलवी चैहान ने बीएससी की डिग्री एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर से की हुई है। पल्लवी चौहान के पिता ध्यान चंद चौहान पांगी के करयास पंचायत के बलवास गांव के रहने वाले है। मौजूदा समय में भारतीय स्टेट बैंक चंबा में कार्यरत है ।माता सरिता चौहान गृहिणी है।
पल्लवी चौहान की इस उपलब्धि पर पूरी पांगी घाटी में खुशी का माहौल है। आपको बता दें पांगी घाटी को अति दुर्गम क्षेत्र माना जाता है लिहाजा यहां पर सुविधाओं का बहुत अभाव है। बावजूद इस तरह से पांगी घाटी के बच्चों का ऊंचे ओहदे पर पहुंचना पांगी घाटी के लिए गर्व की बात है। उधर पलवी चौहान के पिता ध्यानचंद चौहान ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने कहा है पल्लवी चौहान अब बतौर साइंटिस्ट कुल्लू में सेवा दे रही है। उनकी दूसरी बेटी भी वेटरनरी डॉक्टर है जो चंबा के सिंहुता में पोस्टड है।
