कम्पनी का प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा ,किया टनल खाली करने से साफ इंकार ग्रामीण लाचार
कम्पनी का प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा ,किया टनल खाली करने से साफ इंकार ग्रामीण लाचार
होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल का पानी रिसाव ग्राम पंचायत होली के झड़ौता गांव पर कहर बन कर टूट रहा है एक और जहां दिन प्रतिदिन इस गांव के आस पास जमीन में पानी धाराएं फूट रही है तो वहीं दूसरी ओर इस गांव के रिहायशी क्षेत्रो में बड़ी बड़ी दरारों के पड़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है उधर ग्रामीणों की विवशता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर कम्पनी प्रबंधक भरमौर प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखा सकते है तो झड़ौता के ग्रामीण किस खेत की मूली है इस गांव के चारों ओर भूस्खलन का खतरा हर रोज बढ़ रहा है और कम्पनी प्रबंधक टनल खाली न करने की जिद पर अड़े हुए हैं ऐसे में सवाल यह उठता है कि अब झड़ौता गांव के लोगों को इंसाफ कौन दिलाएगा क्योंकि कम्पनी प्रबंधकों की दादागिरी का नमूना उस समय देखने को मिला जब कुछ दिन पहले भरमौर प्रशासन के लिखित आदेश को दरकिनार कर कम्पनी प्रबंधकों ने पानी से भरी टनल को खाली करने से साफ मना कर दिया।
