Tribal

झडौता में दो और परिवारों के उजड़े आशियाने दो भाई अपने बूढ़े मां बाप सहित हुए बेघर

Spread the love

झडौता में दो और परिवारों के उजड़े आशियाने दो भाई अपने बूढ़े मां बाप सहित हुए बेघर

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के झड़ौता गांव में मगलवार को एक और घर भूस्खलन की शंका के चलते खाली हो गया लेकिन अब सवाल यह उठता है कि यह लोग रहेंगे कहां क्योंकि घर से बेघर हो चुके इन दो परिवारों के रहन सहन का जिम्मा अभी तक न तो प्रशासन ने उठाया है और न ही कम्पनी प्रबंधकों ने हाड मांस गला देने वाली इस सर्दी में इन परिवारों में बुजुर्ग भी है तो बच्चे भी शामिल हैं जिनके देख रेख इन लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है उधर घर से बेघर हुए लोग तो जैसे तैसे किसी के घर में शरण ले लेंगे लेकिन मवेशियों को कहां लेकर जाएंगे यह भी बड़ा सवाल है वहीं दो आशियानों की उजड़ जाने के बाद अब सुनील दत्त और शक्ति प्रसाद के घर भी कभी भी इस भूस्खलन की जद में आ सकते है मंगलवार को इन दोनों घरों के आस पास भारी मात्रा में पानी का रिसाव लगातार जारी है बहरहाल झडौता गांव के तीन परिवार घर से बेघर हो चुके है अब देखना होगा कि होली बाजोली जलविद्युत परियोजना की टनल का रिसाव कितने लोगों के आशियानों को छीनता है।