परियोजना टनल रिसाव से हो रहे नुकसान का आकलन करने झड़ौता गांव पहुंची मूल्यांकन कमेटी
परियोजना टनल रिसाव से हो रहे नुकसान का आकलन करने झड़ौता गांव पहुंची मूल्यांकन कमेटी
होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल रिसाव से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए भरमौर प्रशासन द्वारा बनाई गई कमेटी ने मंगलवार को झड़ौता गांव का दौरा किया इस कमेटी में पंचायती राज विभाग भरमौर कृषि विभाग भरमौर बागवानी विभाग भरमौर तथा वन विभाग भरमौर के अधिकारी शामिल रहे बता दें कि नायब तहसीलदार होली की अगुवाई में बनाई गई है कमेटी तीन दिन के अंदर अपनी संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर भरमौर प्रशासन को सौंपेगी जिसके बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी उधर मंगलवार को जैसे ही यह कमेटी झड़ौता गांव पहुंची तो ग्रामीणों में परियोजना प्रबंधकों के प्रति खासा रोष देखा गया बता दें कि होली बाजोली जलविद्युत परियोजना का निर्माण कार्य जब शुरू हुआ था तब से ही झड़ौता गांव के लोग इस परियोजना का पुरजोर विरोध कर रहे थे लेकिन सरकार और प्रबंधकों की मिलीभगत के आगे इनकी एक न चली और परियोजना निर्माण हो गया बहरहाल मंगलवार को इस कमेटी के पंचायत समिति अध्यक्ष भरमौर परस राम तथा होली पंचायत प्रधान देवी सिंह भी उपस्थित रहे।
