जी एम आर जलविद्युत परियोजना की टनल में पानी रिसाव दहशत में लोग
जी एम आर जलविद्युत परियोजना की टनल में पानी रिसाव दहशत में लोग
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में नवनिर्मित होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल से पानी रिसने पर किंनाला के लोग दहशत में है किंनाला निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार रात को जब वो अपने परिवार सहित सोए हुए थे तभी बगल के आईआमरे से उनकी माताजी रात करीब एक बजे उठी तो अपने घर के आस पास पानी देखकर घबरा गई उनका कहना है कि पानी देखकर उन्होंने शोर मचाया तब जाकर उन्होंने अपने किरायेदारों की मदद से पानी का प्रवाह अपने घर की दिशा से मोड़ा उनका कहना है कि जिस जगह टनल से पानी रिसाव हुआ है वहां काली माता मन्दिर,प्राकृतिक जल स्रोत तथा झड़ौता व किंनाला गांव के लोगों के पशुओं की चारगाहें जिन्हे नुकसान पहुंचा है विनोद कुमार ने परियोजना प्रबंधकों से मांग की है कि टनल टेस्टिंग के दौरान जहां जहां पानी रिसाव पाया जाता है उसकी मुरम्मत की जाए उसके बाद ही बिजली उत्पादन शुरू किया जाए।
