देओल के कैलाश चन्द बने अखिल भारतीय कांग्रेस गांधीवादी संगठन जिला चम्बा के अध्यक्ष
देओल के कैलाश चन्द बने अखिल भारतीय कांग्रेस गांधीवादी संगठन जिला चम्बा के अध्यक्ष
अखिल भारतीय कांग्रेस गांधीवादी संगठन हिमाचल प्रदेश ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत देओल से संबध रखने वाले कैलाश चन्द को अखिल भारतीय कांग्रेस गांधीवादी संगठन जिला चम्बा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।अपनी नियुक्ति पर कैलाश चन्द काफी उत्साहित हैं संगठन द्वारा उन्हें यह कार्यभार सौंपे जाने पर उन्होंने पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह भरमौरी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस गांधीवादी संगठन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर का आभार जताया है बता दें कैलाश चन्द इससे पहले सेना,रेलवे तथा आईबी में अपनी सेवाएं दे चुके है और वर्तमान में वो सेवानिवृति के बाद देओल में ही रह रहे है।