चम्बा के तुनुहट्टी में पुलिस ने पकड़ी 1 किलो 808 ग्राम चरस दो आरोपी गिरफ्तार Tribal Today Tv
नेक सिंह ठाकुर : चम्बा पुलिस ने चम्बा जिले के प्रवेश द्वार तुनुहट्टी में वाहन चैकिंग के दौरान चरस की बड़ी खेप को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। इस दौरान एक नाबालिग लड़के व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा तुनुहट्टी में नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की जा रही थी। *इस दौरान एक गाड़ी की जब जांच की गई तो उसमें सवार सुरेंद्र कुमार और पान चंद निवासी गांव कुठेड़ तहसील सलूणी जिला चम्बा ने एक बैग रखा था। जब बैग की तलाशी ली गई तो बैग से 1 किलो 808 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस थाना चुवाड़ी व पुलिस चौकी बकलोह की टीम ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर खेप कहां से लाई तथा कहां ठिकाने लगाने की योजना थी। आरंभिक जांच करते हुए दोनों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20, 25 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएसपी डल्हौजी विशाल वर्मा ने चरस पकड़ने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
