कम वॉल्टेज की समस्या से बिफरे ग्रामीण किया बिजली बिल न अदा करने का ऐलान
विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत आने वाली किलोड पंचायत के कलमला, पड़ी, उडपा, भड़का और बनाड गावों में पिछले 2 माह से बिजली आपूर्ति बाधित है ग्रामीणों का कहना है कि हमारा ट्रांसफार्मर दो माह से खराब पड़ा हुआ जिसके चलते कम वोल्टेज इतना है कि फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं । वावजूद इसके हमे बिल थमा दिया जा रहे हैं मुफ्त बिजली की घोषणा के बावजूद बिल आ रहा है ग्रामीणों का कहना है कि एक और जहां बिजली मुफ्त मिलने की बात की जा रही है लेकिन हमारे गांवो में 2 माह से ज्यादा का समय हो चुका है जब हमे 10 वोल्टेज से ज्यादा बिजली नहीं है फिर भी बिल आ रहे हैं वो भी महीना होने से पहले। ट्रांसफार्मर खराब पडा है और विभाग का जवाब हैं की हमारे पास रिपेयर करवाने के पैसे नहीं जी तो क्या कर सकतें है तो हम सब गांववासियों का कहना है कि हमारे यहां 26 मीटर है और हम इस बार बिल नही देगें जब तक की हमरी समस्या का हल ना हो जाए किसी भी क़ीमत पर नही देगें बिल !
