प्रबंधकों ने टनल खाली करने की हामी भरी बड़ी जल्दी शुरू होगी टनल मुरम्मत की कवायद
प्रबंधकों ने टनल खाली करने की हामी भरी बड़ी जल्दी शुरू होगी टनल मुरम्मत की कवायद
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की उपतहसील होली में नवनिर्मित होली बाजोली जलविद्युत परियोजना प्रबन्धक टनल खाली करने के लिए मान गए है कम्पनी का कहना है कि टनल खाली करने के बाद भू विज्ञानिकों का एक दल टनल में प्रवेश करेगा तथा पानी रिसाव वाले स्थानों की पहचान करेगा। जी एम आर जलविद्युत परियोजना के एच आर हेड राघवेन्द्र तक्षक ने बताया की टनल खाली करने का कार्य शुरू कर दिया गया है बड़ी जल्दी टनल मुरम्मत की कवायद शुरू कर दी जाएगी उधर टनल खाली कर मुरम्मत कार्य शुरू होने के बाद झडौता गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली है ग्रामीणों का कहना है कि इस टनल की मुरम्मत के बाद बाकी बचे गांव के सुरक्षित रहने की आस जाग उठी है।
