Tribal

भरमौर का युवक पुदुचेरी में होने वाली राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में लेगा भाग

Spread the love

भरमौर का युवक पुदुचेरी में होने वाली राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता में लेगा भाग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव के रहने वाले रमनीश कपूर सपुत्र जोध सिंह का भाषण प्रतियोगिता मे राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है रमनीश ने खंड स्तरीय तथा जिलास्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया था उसके बाद रमनीश ने राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लिया जिसका आयोजन ऊना में हुआ था जहां रमनीश दूसरे स्थान पर रहे रमनीश ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्हे अपने जिला तथा तहसील का नाम रोशन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उनका कहना है कि उनके प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन राष्ट्रस्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां उन्हें हिमाचल का नाम रोशन करने मौका मिलेगा जिसका आयोजन पुदुचेरी में 12 जनवरी से 16 जनवरी के बीच होगा जिसमे वो हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।