आग उगल रही पेयजल आपूर्ति पाइपें पानी के साथ, देखिए भरमौर में कहां ?
आग उगल रही पेयजल आपूर्ति पाइपें पानी के साथ, देखिए भरमौर में कहां ?
मंगलवार को न्यू बस स्टैंड पट्टी भरमौर
के ग्रामीण उस समय हैरत में पड़ गए जब पीने के पानी की सप्लाई से पानी के साथ आग की चिंगारियां निकलने लगी मंगलवार को ये पट्टी गांव में यह घटना घटी।ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइनों से इस तरह चिंगारियों का निकला बेहद खतरनाक हो सकता है।बहरहाल इसकी सूचना बिजली विभाग तथा जलशक्ति विभाग को दी गई जिसके बाद दोनों विभाग मंगलवार शाम तक करंट वाली पाइप लाइनों को दुरुस्त करने में माथापची करते रहे पाइप लाइन से चिंगारियां निकलने के कारण जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों के लिए इस पाइप लाइन को दुरुस्त करना जान जोखिम में डालना था इसलिए पहले पानी की सप्लाई को बन्द किया गया तब जाकर इस पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया बहरहाल पट्टी गांव के ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड भरमौर से मांग की है कि गांव के आसपास क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।
