भरमौर में बुधवार रात को हुई ताजा बर्फवारी बागवानों के चेहरे खिले
भरमौर में बुधवार रात को हुई ताजा बर्फवारी बागवानों के चेहरे खिले
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में वर्ष 2022 की पहली बर्फबारी हुई जिसके बाद एक और जहां समूचा भरमौर क्षेत्र ठंड की चपेट मे आ गया है तो वहीं दूसरी ओर भरमौर का एक ऐसा तबका भी है जो इस बर्फबारी के बाद बेहद खुश नजर आ रहा है बता दे कि भरमौर क्षेत्र की आर्थिकी की रीढ़ माने जाने वाली सेब की बंपर पैदावार के लिए बर्फबारी बेहद जरूरी थी तथा अब भरमौर के बागवान उम्मीद कर रहे हैं कि जो चिलिंग आवर सेब की बंपर पैदावार के लिए चाहिए वो अब सेब के पेड़ों को मिल पाएंगे।
