वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया भरमौर चम्बा सड़क मार्ग कई पर्यटक फंसे
वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया भरमौर चम्बा सड़क मार्ग कई पर्यटक फंसे
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हुई भारी बर्फबारी के चलते एक और जहां स्थानीय लोग भारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो वहीं बाहरी राज्यों से भरमौर पहुंचे पर्यटक भी पिछले एक सप्ताह से भरमौर में समस्याओं से दो चार हो रहे है जनवरी माह के शुरुआत में पंजाब से भरमौर पहुंचे कई लोग भरमौर में पिछले सात दिनों से फंसे है इन लोगों का कहना है कि पिछले सात दिनों से भरमौर में यातायात,बिजली,तथा पेयजल आपूर्ति ठप्प है जिसके चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उनका कहना है कि प्रशासन हर रोज सड़क मार्ग खोलने का दावा करता है लेकिन अभी तक सड़क मार्ग को नहीं खोल पाया है बता दें कि भरमौर क्षेत्र में यातायात बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पिछले कई दिनों से ठप्प पड़ी है और लोग भारी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं मंगलवार शाम को केवल उपमंडल मुख्यालय भरमौर तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई है जबकि भरमौर के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली अभी भी गुल चल रही है उधर भरमौर में अभी भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है जिसके चलते लोगों को पैदल ही यात्रा करने को मजबूर है।
