Tribal

भरमौर में बर्फवारी के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त यातायात बिजली तथा पेयजल आपूर्ति बाधित

Spread the love

भरमौर में बर्फवारी के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त यातायात बिजली तथा पेयजल आपूर्ति बाधित

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी के कारण
बंद पड़ी विभिन्न सेवाओं को शुरू करने के लिए सोमवार को भरमौर प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कार्य आरंभ किया व्यवस्था की बहाली को लेकर अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी भरमौर संजय कुमार धीमान ने खुद जिम्मा संभालते हुए लोक निर्माण विभाग तथा बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोर्चा संभाला लेकिन बावजूद इसके उपमंडल भरमौर में अभी भी कई ऐसे क्षेत्र है जहां यातायात,बिजली,तथा पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ी हुई है उधर सोमवार शाम को चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग चम्बा से खड़ामुख तक छोटे वाहनों की आवाजाही की लिए खुल गया जबकि खड़ामुख भरमौर तथा खड़ामुख होली सड़क मार्ग अभी भी कई जगह वाहनों की आवाजाही के लिए नही खुल पाए है सोमवार रात को उपमंडल भरमौर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई जिसके चलते समूचा भरमौर क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा।बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भरमौर में हजारों मोबाइल बन्द पड़े है।बहरहाल मंगलवार सुबह एक बार फिर यातायात,बिजली तथा पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुट गया है।