भरमौर में सीजन की सबसे बड़ी बर्फवारी जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
भरमौर में सीजन की सबसे बड़ी बर्फवारी जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रविवार रात को सीजन की बड़ी बर्फबारी हुई जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है भरमौर में तीन फुट से लेकर चार फुट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है ताजा बर्फबारी के बाद एक और जहां यातायात,बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप्प पड़ गई है तो वहीं क्षेत्र के कई गांवों के आस पास ग्लेशियरों के आने का खतरा भी मंडराने लगा है बता दें कि भरमौर में कई ऐसे गांव है जिनके आसपास भारी बर्फबारी होने पर गलेश्यिरों के खिसकने का खतरा बढ़ जाता है। भरमौर में बड़ी बर्फबारी के बाद लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है तो वहीं लोगों को मवेशियों के चारे की चिन्ता भी सताने लगी है भरमौर क्षेत्र में ताजा बर्फबारी के बाद जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है और लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं भारी बर्फबारी का असर यहां के बाजारों तथा सरकारी सेवाओं पर भी पड़ा है बाजार पूरी तरह बन्द पड़े है तो सरकारी कार्यालय भी सुनसान पड़े हैं।बहरहाल भरमौर में इस सर्दी के सीजन की सबसे बड़ी बर्फबारी हुई है जिसके बाद अब जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें स्वाभाविक रूप से बढ़ने वाली है।
