Tribal

भरमौर के कुलेठ में घर के नजदीक गिरा शहतूत के पेड़ का बड़ा भाग बाल बाल बचा एक परिवार

Spread the love

भरमौर के कुलेठ में घर के नजदीक गिरा शहतूत के पेड़ का बड़ा भाग बाल बाल बचा एक परिवार

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कुलेठ में रविवार सुबह सुरिंदर शर्मा का परिवार उस समय बाल बाल बचा जब उनके घर के पास लगे शहतूत के बड़े पेड़ का भाग उनके आंगन में आ गिरा घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की सुरिंदर शर्मा के अनुसार उनके घर के पास लगा शहतूत का बडा भाग बर्फ का भार सहन न कर पाया और भरभरा कर उनके आंगन में आ गिरा गनीमत यह रही कि जब इस बड़े पेड़ का भाग गिरा तब सुरिंदर के परिवार का कोई सदस्य आंगन में नही था अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।बता दें कि भरमौर क्षेत्र में शनिवार रात को हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।