Tribal

कवारसी में पिछले सात दिनों से बिजली गुल लोगों ने की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

Spread the love

कवारसी में पिछले सात दिनों से बिजली गुल लोगों ने की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत कवारसी में पिछले सात दिनों से बिजली गुल है जिसके चलते यहां के ग्रामीण अंधेरे में रातें काटने को मजबूर है ग्रामीणों का कहना है कि कवारसी पंचायत को जाने वाली बिजली लाइनों को जगह जगह बिजली पोल के बजाए पेड़ों से बांध कर कवारसी पहुंचाया गया है जिसके चलते जब भी सर्दियों में हल्की बर्फबारी होती है तो कवारसी में बिजली गुल हो जाती है ग्रामीणों का यह भी कहना है बिजली गुल होने की शिकायत हम अक्सर करते रहते हैं लेकिन स्टाफ कम होने का हवाला देकर बिजली बोर्ड भरमौर के कर्मचारी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में आनाकानी करते है कवारसी पंचायत के ग्रामीणों ने भरमौर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हमारे यहां बिजली व्यवस्था मुहैया करवाई जाए।