Tribal

भूस्खलन के चलते खड़ामुख होली सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप्प

Spread the love

भूस्खलन के चलते खड़ामुख होली सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए ठप्प

वीरवार रात को भूस्खलन के चलते खड़ामुख होली सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द पड़ गया है ज्यूरा माता मन्दिर के पास भूस्खलन के चलते बन्द पड़े इस सड़क मार्ग पर दोनों और वाहनों की लम्बी कतारें लग गई है उधर शुक्रवार सुबह कई लोग होली से भरमौर,चम्बा तथा प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों के लिए निकले थे लेकिन ज्यूरा माता मन्दिर के पास उन्हें अपनी यात्रा को विराम देना पड़ा इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण होली पहुंचने वाले यात्री भी सुबह से सड़क मार्ग के खुलने का इन्तजार कर रहे है सड़क मार्ग बन्द होने के कारण इस स्थान पर फंसे यात्रियों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए ताकि लोग अपने गंतव्यों की और रुखसत हो सके।