ब्रजेश पाठक ने कहा- अबकी बार 400 पार
ट्राइबल टुडे
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर समाज के सम्मानित लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर भाजपा अब उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को हासिल करेगी। देश में 400 सीट से अधिक पर जीत हासिल करते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। इस प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष पार्टी के प्रमुख नेता मनोज अग्रवाल, नीरज कुमार, मिथलेश कुमार और कांग्रेस युवा विंग के संदीप शर्मा भी भाजपा में आ गए हैं।
