भरमौर में बड़ा कोरोना विस्फोट एंजलिक पी सी सी कम्पनी के 42 कामगार कोरोना पॉजिटिव
भरमौर में बड़ा कोरोना विस्फोट एंजलिक पी सी सी कम्पनी के 42 कामगार कोरोना पॉजिटिव
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में वीरवार को बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है कुठेड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लॉट एक के निर्माण कार्य में लगी एंजलिक पी सी सी कम्पनी के कुल 42 कामगार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं एंजलिक कम्पनी के वर्कर कैंप चोली में बुधवार को कुल 127 में से 75 सैंपल लिए गए थे जिसमे 9 मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए थे वीरवार को बाकी बचे 52 कामगारों के सैंपल लिए गए जिसमे कुल 27 कामगार कोरोना संक्रमित पाए गए है पिछले दो दिनों में एंज्लिक पी सी सी कम्पनी के कुल 42 कामगारों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के कयास लगाए जा रहे है स्थानीय लोगों का कहना है कि होली क्षेत्र में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं में बाहरी राज्यों के कामगार भारी संख्या में कार्य करते है तथा इन लोगों की वजह से समूचा भरमौर क्षेत्र कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकता है लोगों ने सरकार से मांग की है कि भरमौर क्षेत्र में चल रही बिजली परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को बन्द कर दिया जाए ताकि भरमौर में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
