Tribal

भारी बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 6 घंटो का सफर तय कर बच्चों को लगाई वैक्सीन

Spread the love

भारी बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 6 घंटो का सफर तय कर बच्चों को लगाई वैक्सीन

जनजातीय क्षेत्र भरमौर में भारी बर्फबारी के बीच स्वास्थ्य विभाग भरमौर की एक टीम ने 6 घंटे पैदल चलकर बच्चों को वैक्सीन की डोज देकर अपनी ड्यूटी तथा कर्तव्य की अनोखी मिसाल पेश की है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में स्वास्थ्य विभाग भरमौर की टीम ने 15 से 18 वर्ष के बीच के बच्चों को यह डोज दी गई है इस टीम में डॉक्टर शशिपाल फार्मासिस्ट विपन कुमार तथा रीता आशा वर्कर शामिल थे जिन्होंने 6 घंटो का पैदल सफर तय कर 21 स्कूली बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है खंड चिकित्सा अधिकारी भरमौर डॉ अंकित शर्मा ने बताया कि स्वास्थय विभाग भरमौर अब तक कुल 1090 बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन लगा चुका है बता दें कि मांधा क्षेत्र ऐसा क्षेत्र है जो आज भी दूरसंचार व्यवस्था से वंचित है ऐसे में भारी बर्फबारी के बीच इस टीम ने 6 घंटो तक पैदल चलकर इन बच्चों को वैक्सीन की डोज दी है जो कि काबिले तारीफ है।