ऐसे गांव जहां सड़क तो दूर पैदल भी नही चल पा रहे लोग सरकार से की रास्ता खोलने की मांग
ऐसे गांव जहां सड़क तो दूर पैदल भी नही चल पा रहे लोग सरकार से की रास्ता खोलने की मांग
आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा से मरहूम भरमौर क्षेत्र के कवारसी व भरवाली गांवो के लोगों को इस बार भारी बर्फबारी के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है बता दें कि इन गांवों को जाने वाला पैदल रास्ता खड़ी पहाड़ियों को काटकर बनाया गया है भारी बर्फ गिरने के बाद इस संकरे रास्ते का नामोनिशान मिट जाता है जिसके बाद इस पैदल मार्ग से यात्रा करना बेहद जोखिम भरा होता है ग्रामीणों का कहना है कि अगर पैदल चलते समय जरा सी चूक हुई तो पैदल चलने वाले की जान भी जा सकती है उधर भारी बर्फबारी के बीच अगर इन दो गांवो में किसी व्यक्ति तबियत बिगड़ती है तो उसका इलाज होली , भरमौर या फिर चम्बा में होगा जिसको इस बेहद संकरे रास्ते से स्वास्थ्य सेवा मिलना मुश्किल ही नहीं वल्कि नामुमकिन है कवारसी गांव के लोगों ने लोक निर्माण विभाग होली से मांग की है कि जब भी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है तो हिकिम से कवारसी तक पैदल चलने वाले रास्ते से बर्फ हटाई जाए ताकि इन दो गांवो के ग्रामीणों को आने जाने में कोई परेशानी न हो।
