Tribal

भूस्खलन के चलते बन्द हुआ नकरोड चांजू सड़क मार्ग बसों सहित कई वाहन फंसे 

Spread the love

भूस्खलन के चलते बन्द हुआ नकरोड चांजू सड़क मार्ग बसों सहित कई वाहन फंसे

नकरोड़-चांजू मार्ग पर निरेड़ नाले में भूस्खलन होने से यातायात बंद हो गया है। रविवार रात को भूस्खलन होने से चांजू में तीन प्राइवेट बसें फंस गई हैं। इन बसों का सुबह के समय चांजू से चंबा जाने का रूट है। लेकिन, मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी होने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। मार्ग को बहाल करवाने के लिए लोनिवि की टीम डटी हुई है। लेकिन, जहां पर भूस्खलन हुआ है। उसके ठीक नीचे आईएनर्जी प्रोजेक्ट की वर्कशाप है। ‌इसके उपर भूस्खलन से सड़क पर गिरी चट्टानें और मलबा गिरने का खतरा है। इसलिए स्थानीय प्रशासन और लोनिवि के अधिकारियों ने वर्कशॉप को खाली करवाने के लिए प्रबंधन को कहा है। प्रोजेक्ट प्रबंधन अपनी वर्कशॉप को खाली करवाने में लग गया है। इसके खाली होने के उपरांत ही सड़क से चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू हो पाएगा। विभाग ने मंगलवार को यातायात बहाल होने की बात कही है। हालांकि, शनिवार रात को भी मार्ग बहाल होने की आशंका जाहिर की जा रही है।