Tribal

मैहला पुल के पास हो सकता है बहुत बड़ा भूस्खलन करीब 50 मीटर भाग में आई बडी बडी दरारें

Spread the love

मैहला पुल के पास हो सकता है बहुत बड़ा भूस्खलन करीब 50 मीटर भाग में आई बडी बडी दरारें

चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहला पुल के पास हो रहे भूस्खलन की जद में अब घर और जमीन भी आ सकती है सड़क चौड़ाई के लिए मेहला पुल के पास की गई ब्लास्टिंग के बाद भारी बर्फबारी के कारण बहुत बड़ी पहाड़ी दरक कर रावी नदी में गिर सकती है बता दें कि भूस्खलन वाले स्थान के ऊपर करीब पचास मीटर जगह पर बहुत बड़ी दरार आ गई है जो कभी भी भरभरा कर गिर सकती है अगर यह भूस्खलन होता है तो एक और चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग काफी समय तक बन्द रहेगा वहीं दूसरी ओर वसला गांव के घर और जमीन का बड़ा भाग बर्बाद हो सकता है यही नहीं अभी भी इस स्थान से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है अगर भूस्खलन होता है कई वाहन भी इस भूस्खलन की जद में आ सकते है मेहला पंचायत के उप्रधान भुवनेश कटोच ने बताया कि वो एन एच विभाग से पहले भी कई बार मांग कर चुके हैं कि इस स्थान पर सड़क चौड़ाई के लिए ब्लास्टिंग न की जाए लेकिन उनकी बात को नजर अंदाज किया गया उन्होंने एन एच विभाग से मांग की है कि मेहला पुल के पास अगर दोबारा भूस्खलन होता है तो इस पहाड़ी पर रोक बोल्ट डालकर शॉट किट की जाए ताकि भूस्खलन को स्थाई तौर पर रोका जा सके।