Himachal PradeshKangra

धर्मशाला में राष्ट्रपति दौरे को तैनात होंगे 900 जवान

Spread the love

संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,

आईपीएल को 1300 जवान सभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
धर्मशाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच व नौ मई को होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान 1300 पुलिस जवान सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। साथ ही राष्ट्रपति के छह मई के दौरे को लेकर 900 जवानों के हवाले सुरक्षा व्यवस्था होगी। राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान गगल, शिल्ला व संबंधित क्षेत्रों में ट्रैफिक को होल्ड भी किया जाएगा। वहीं परौर सत्संग को लेकर भी लाखों लोगों के क्षेत्र में पहुंचने पर अब पुलिस चप्पे-चप्पे पर खाकी की तैनाती कर व्यवस्था बनाने में जुट गई है। इसी बीच जिला कांगड़ा में एनएच के चल रहे कार्यों सहित धर्मशाला में स्मार्ट रोड का व नालियों की खुदाई का कार्य भी पुलिस विभाग के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है, जिसके चलते संबंधित विभागों से कार्यों को बंद करने के लिए भी कहा गया है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि रविवार को मैच और राधास्वामी सत्संग व्यास से गाडिय़ों की रवानगी होगी, तो दोनों ही स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए टै्रफिक प्लान कांगड़ा, रानीताल, पालमपुर, भवारना, नगरोटा बगवां में एड किया गया है।
दोनों ही जगहों पर खुदाई कार्य चले हुए हैं, जिसके लिए संबंधित विभागों से कहा गया है कि इस कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। आईपीएल के लिए वन-वे डाइवर्जन पूरे शहर को दिया जाएगा। धर्मशाला की ओर आने वाला ट्रैफिक चैतडू से वाया शिल्ला चौक आएगा। धर्मशाला से गाडिय़ां सकोह से जाएंगी। हालांकि इस प्लान को सुबह करीब 11 बजे से शुरू करने की प्लानिंग है,