Himachal Pradesh

कांग्रेस राज में पत्तल में ही छेद, पैसा आता तो है, पर जाता किधर है, कोई हिसाब नहीं: JP नड्डा

Spread the love

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे

देवभूमि हिमाचल आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर के कला एवं सांस्कृतिक विभाग के मैदान में किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा लोकसभा चुनाव में प्रदेश में चार में से चार, 100 प्रतिशत नतीजे के लिए जनता का आभार। आज पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, यह हमारे लिए गर्व का विषय, भारत में 18 में एनडीए और 13 भाजपा की शुद्ध सरकार बन चुकी है, देश में 98 प्रतिशत भू भाग पर कमल खिला है यह भाजपा की शक्ति को दिखता है। श्री नड्डा ने कहा की विकास के नाम पर देखा जाए तो भाजपा नंबर वन है, कल की तस्वीर अच्छी हो हमारे बच्चों का भविष्य सुनहरा हो तो यह संभव केवल भाजपा की सरकार में, कमल खिलेगा तो विकास बड़ेगा।
हम दावा करते है की आपका और आपके बच्चों का भविष्य भाजपा के शांशन में सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा की हिमाचल में कोई विकास का पत्थर है तो उसपर भाजपा का निशान ही मिलेगा, मंडी हमीरपुर चंबा सिरमौर नहान में मेडिकल कॉलेज, मदर और चाइल्ड केयर नूरपुर सुंदरनगर टांडा, सुपर स्पेशलिटी हस्पताल शिमला, कैंसर सेंटर शिमला, पीजीआई ऊना, बिलासपुर एम्स, हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज, 3 सीमेंट फैक्ट्री, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, टेस्टिंग लैब जनता ने कभी नहीं सोचा था पर भाजपा ने उसको हीकाचल को धरती पर स्थापित किया। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की जिस पुल का शिलान्यास हिमाचल में इंदिरा गांधी द्वारा किया गया था, उसको पूरा तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल द्वारा किया गया था। उन्होंने दावा किया की हिमाचल और देश का भविष्य पीएम मोदी के सहारे