Himachal PradeshSolan

बद्दी में होगी वाहनों की ऑटोमेटिक सर्टिफिकेशन, बजट मंजूर

Spread the love

15 करोड़ रूपए का बजट मंजूर, चरणबद्ध ढंग से सभी जिलों में खुलेंगे सेंटर

विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे
बद्दी में वाहनों की ऑटोमेटिक इंस्पेक्शन और सर्टिफिकेशन के लिए सेंटर को मंजूरी मिल गई है। 15 करोड़ रुपए की लागत से यह सेंटर खुलेगा, जिसमें वाहनों की पासिंग होगी। भविष्य में मैनुअल पासिंग पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी, क्योंकि बद्दी के बाद चरणबद्ध ढंग से सभी जिलों में इस तरह के ऑटोमेटिक सेंटर खोले जाएंगे। निजी कंपनियों के सहयोग से इनको खोला जाएगा, जिसमें सरकार की सहभागिता भी रहेगी। परिवहन सचिव नरेश ठाकुर ने बताया कि काफी समय से इस तरह का सेंटर खोले जाने को लेकर जमीन की तलाश चल रही थी, जो बद्दी में मिल गई है। बद्दी में जहां पर सेंटर खोला जाना है, उसकी इंस्पेक्शन कर ली गई है जिसके लिए हाल ही में एक टीम वहां पर गई थी। राज्य में लाखों की संख्या में वाहन हैं और इनमें से कइयों की 15 साल की उम्र पूरी हो रही है। ऐसे में पासिंग के लिए अब भी सालों पुरानी व्यवस्था ही यहां पर चल रही है, जिसे अब खत्म किया जा रहा है।
आने वाले समय में ऑटोमेटिक तरीके से वाहन की पड़ताल होगी। वाहन को इस सेंटर में लाया जाएगा, जहां मशीनों से खुद ही पता चल जाएगा कि वह वाहन पासिंग के लायक है या नहीं। इस मामले में आज तक जो अनियमितता हो रही थी, वह दूर हो जाएगी, क्योंकि मैनुअली पूरी तरह से पता नहीं चल पाता कि वाहन ठीक है या नहीं। इतना ही नहीं सिफारिश से भी वाहनों की पासिंग हो जाती है। हालांकि अब केंद्रीय सडक़ राजमार्ग मंत्रालय ने पासिंग आदि के लिए फीस व अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन कर दिया है, परंतु पासिंग के लिए वाहन को एमवीआई के पास ही भेजा जाता है। यहां पर किसी भी तरह से अनियमितता का अंदेशा रहता है। भविष्य में ऐसा नहीं हो पाएगा,