हिमाचल का बाल साहित्य’ पढेंग़े प्रदेश भर के छात्र
संवाददाता विनोद ठाकुर ट्राइबल टुडे,
सुंदरनगर के साहित्यकार पवन चौहान के नाम एक और उपलब्धि, पुस्तक दिल्ली से प्रकाशित
मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के महादेव गांव निवासी युवा साहित्यकार पवन चौहान के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस बार समग्र शिक्षा के अंतर्गत पवन चौहान की पुस्तक हिमाचल का बाल साहित्य प्रदेश के लगभग 1900 मिडल स्कूलों के पुस्तकालयों में पहुंच रही है। इस योजना के तहत देश और प्रदेश के अन्य साहित्यकारों की पुस्तकें भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय उच्च, मिडिल व प्राइमरी विद्यालयों में अपने-अपने स्तर पर पहुंचेंगी।
पवन की यह पुस्तक हिमाचल के बाल साहित्य पर लिखी हिमाचल की पहली पुस्तक है। यह पुस्तक देश के जाने-माने प्रकाशन डायमंड पॉकेट बुक्स, नई दिल्ली से प्रकाशित हुई है। इस पुस्तक में हिमाचल के सभी बाल साहित्यकारों के जीवन परिचय के साथ उनकी रचनाएं भी शामिल की गई हैं। पवन चौहान ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से बच्चे और बड़े हिमाचल के बाल साहित्य और साहित्यकारों के बारे में जानेंगे।
