Tribal

मैहला पुल के पास भूस्खलन के चलते पूरी तरह बन्द हुआ चम्बा भरमौर सड़क मार्ग

Spread the love

मैहला पुल के पास भूस्खलन के चलते पूरी तरह बन्द हुआ चम्बा भरमौर सड़क मार्ग

चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैहला पुल के पास हो रहे जबरदस्त भूस्खलन के चलते अब भरमौर क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली है शनिवार शाम को हल्के वाहनों को आर पार कराने के बाद प्रशासन ने इस सड़क मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए भी पूरी तरह बन्द कर दिया था शनिवार रात को इस स्थान पर और भूस्खलन हुआ है जिसके चलते आज यह सड़क मार्ग हर प्रकार के वाहनों के लिए बन्द पड़ा हुआ है वहीं बताया जा रहा है कि अब इस इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए तभी खोला जाएगा जब भूस्खलन का खतरा पूरी तरह टल जाएगा उधर इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण भरमौर क्षेत्र के जो लोग जिला कांगड़ा की ओर आ जा रहे है उन लोगों को अभी बस सुविधा के लिए और इंतजार करना होगा बता दें की भरमौर क्षेत्र के कई लोग इस सड़क मार्ग के बन्द होने कारण जिला कांगड़ा में फंसे हुए हुए जो इंतजार कर रहे है कि कब सड़क मार्ग खुलता है तो वो अपने घरों तक सुरक्षित पहुंचते है बहरहाल रविवार को दिन भर यह सड़क मार्ग सभी प्रकार के वाहनों तथा पैदल चलने के लिए पूरी तरह बन्द है।