Uncategorized

मैहला पुल के पास बड़े वाहनों की आवाजाही फिर बन्द पैदल चलने वाले लोगों को भी रोका

Spread the love

चम्बा के डोगरा बाजार में लगी आग

चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेहला पुल के पास बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रशासन ने एक बार फिर रोक लगा दी है बता दें कि शुक्रवार सुबह इस स्थान पर कुछ समय तक बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई थी लेकिन इस स्थान पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए एक बार फिर बड़े वाहनों के निकलने पर पाबन्दी लगा दी है रात के समय इस स्थान से कोई भी वाहन नहीं गुजरेगा उस पर भी पूरी तरह पाबन्दी रहेगी अब इस स्थान से केवल हल्के वाहन ही आर पार हो रहे है यही नहीं पैदल यात्रा करने वाले लोगों का भी यहां से निकलना बन्द कर दिया गया है स्थानीय लोगों की माने तो अभी भी इस स्थान पर लगातार छोटे छोटे पत्थर गिर रहे है जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां कभी भी दोबारा भारी भूस्खलन हो सकता है बहरहाल शुक्रवार को कुछ देर तक बड़े वाहनों के चलने के बाद दोपहर बाद एक बार फिर बड़े वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी गई है और लोग फिर खड़ी चढ़ाई चढ़कर इस स्थान को लांघने में मजबूर है।