Tribal

भरमौर में सीजन की दूसरी बर्फवारी में भी बागवान निराश औपचारिकता पूरी कर साफ हुआ मौसम

Spread the love
भरमौर में सीजन की दूसरी बर्फवारी में भी बागवान निराश औपचारिकता पूरी कर साफ हुआ मौसम जनजातीय क्षेत्र भरमौर में रविवार रात को सीजन की दूसरी बर्फवारी हुई इस हल्की बर्फवारी के बाद एक और जहां समूचा भरमौर क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है तो वहीं दूसरी ओर भरमौर का एक ऐसा तबका है जो इस बर्फवारी से संतुष्ट नहीं दिख रहा है क्षेत्र के बागवान मौसम के बदलते तेवर के साथ उम्मीद कर रहे थे इस बार क्षेत्र में भारी बर्फवारी होगी लेकिन इस बार भी मौसम औपचारिकता पूरी करने के बाद साफ हो गया बता दें कि भरमौर क्षेत्र में सेब की अच्छी पैदावार के लिए सैकड़ों चिलिंग आवर जरूरी है जो भारी बर्फवारी के बाद ही मिल सकते है बहरहाल क्षेत्र में हल्की बर्फवारी के बाद सर्दी का प्रकोप जारी है।