झड़ौता गांव में अब रियाहशी क्षेत्र में शुरू हुआ टनल रिसाव दहशत में लोग
झड़ौता गांव में अब रियाहशी क्षेत्र में शुरू हुआ टनल रिसाव दहशत में लोग
होली बाजोली जल विद्युत परियोजना की टनल का जल रिसाव पिछले कई दिनों तक होली पंचायत के झड़ौता गांव की चारागाह को तबाह करने के बाद अब रियाहशी क्षेत्र में पहुंच गया।रविवार को झडौता निवासी चैना राम के घर के पास सेब के बागीचे में आचनक पानी की धारा फूटने से यह परिवार खौफ में जीने को मजबूर है चैना राम का कहना हैं कि टनल से पानी रिसाव के चलते उन्हें अपने घरों में घुसने से ही डर लगने लगा है झडौता गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पहले टनल रिसाव उनकी चारागाहों में हो रहा था लेकिन अब ये रिहायशी क्षेत्रों में शुरू हो गया है जो की चिन्ता का विषय है उन्होंने जी एम आर जलविद्युत परियोजना प्रबंधकों से मांग की है कि उनकी मांगों को मानने के बाद ही परियोजना में बिजली उत्पादन शुरू किया जाए।
