होली उतराला सड़क में पहले से बनी सड़क पर पैसा खर्च किया तो होगा आन्दोलन चिंतन समिति
होली उतराला सड़क में पहले से बनी सड़क पर पैसा खर्च किया तो होगा आन्दोलन चिंतन समिति
मंगलवार को होली उतराला सड़क चिन्तन समिति ने एस डी एम बैजनाथ के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा जिसमे मांग की गई कि इस सड़क निर्माण के लिए जो 13 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है उसको भतढेलू से आगे सड़क निर्माण के लिए खर्च किया जाए चिन्तन समिति ने कहा की अगर बैजनाथ प्रशासन इसमें लीपापोती करता है तो लोग सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।