Bharmour

एडीएम भरमौर का तबादला रोकने के लिए विधायक से मिली भरमौर की महिलाएं 

Spread the love

बुधवार को भरमौर में एडीएम भरमौर के तबादला आदेश को रोकने के लिए भरमौर की कुछ महिलाएं विधायक भरमौर जिया लाल कपूर से मिली इस मौके इन महिलाओं ने गुहार लगाई कि कम से कम तीन माह तक एडीएम भरमौर का तबादला रोक दिया जाए महिलाओं का साफ कहना था कि एडीएम भरमौर ने वन धन योजना के अन्तर्गत भरमौर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई है लिहाजा उनके जाने के बाद इस योजना की कार्यगति को ब्रेक लग जाएगा उधर विधायक भरमौर ने यह बात कहकर तबादला रोकने से इन्कार कर दिया कि एडीएम भरमौर की वजह से कई ठेकेदारों की राशि का भुगतान नहीं हो रहा बहरहाल भरमौर के ठेकेदारों की पेमेंट के आगे वन धन योजना नही टिक पाई।