एक जेसीबी मशीन ऑपरेटर को कांग्रेसी होना पडा महंगा परियोजना प्रबंधकों ने बैठाया घर
होली बजोली जलविद्युत परियोजना में कार्यरत एक जे सी बी ऑपरेटर को हटाने पर ग्राम पंचायत देओल के लोगों ने कम्पनी प्रबंधकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है बता दें कि पवन नाम के जे सी बी मशीन ऑपरेटर को कम्पनी प्रबंधकों ने कुछ दिन पहले यह कहकर उत्तराखंड के श्रीनगर से यह कह कर बुलाया था कि आप हमारी जे सी बी मशीन को चलाइए लेकिन कुछ दिन बाद इस ऑपरेटर को यह कहकर बाहर निकाल दिया गया कि गांव का ही एक व्यक्ति और विधायक भरमौर नही चाहते कि कोई कांग्रेसी विचारधारा वाला व्यक्ति इस जे सी बी मशीन को चलाए कम्पनी प्रबंधको की इस हरकत को लेकर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत देओल ब्रह्मानंद ठाकुर ने वीरवार को समस्त गांववासियों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन नायब तहसीलदार होली के माध्यम से कम्पनी प्रबंधकों को सौंपा जिसमें दो टूक कहा गया कि अगले तीन दिनों में कम्पनी प्रबंधकों ने अगर इस जे सी बी मशीन ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की तो रविवार 29 मई को जी एम आर जलविद्युत परियोजना का कार्य रोक दिया जाएगा जिसकी पूरी जिमेवारी कम्पनी प्रबंधकों की होगी।
