आखिर खडामुख पुल कैसे पहुंची सूमो गाड़ी पता लगाने में जुटी पुलिस
चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ामुख पुल के पास शुक्रवार सुबह एक टाटा सुमो गाड़ी संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खड़ी पाई गई देखने से यह प्रतीत हो रहा था कि यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बची है गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट सकती थी लेकिन पैरापिट की वजह से बच गई यह गाड़ी ग्राम पंचायत खनी के एक व्यक्ति की बताई जा रही है बहरहाल पुलिस मौके पर है और इस बात का पता लगा रही है कि आखिर यह गाड़ी खड़ामुख पुल कैसे पहुंची।
