Tribal

सिन्यूर पुल ग्रीमा सड़क मार्ग पर गिरी चटान वाहनों की आवाजाही ठप

Spread the love

वीरवार रात को सिन्युर पुल ग्रीमा सड़क पर भारी भरकम चटाने गिरने सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बन्द हो गया बता दें कि धुंआ गांव के पास भूस्खलन होने के कारण यह सड़क मार्ग बन्द पड़ा हुआ है उधर इस सड़क मार्ग के बन्द होने के कारण शुक्रवार सुबह सबसे बड़ी मुसीबत उन वाहन चालकों को झेलनी पड़ी जिन्होंने सिन्युर पुल होकर होली निकलना था इन वाहन चालकों को वाया भरमौर होकर कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर होली पहुंचना पड़ा बहरहाल लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क मार्ग को खोलने की कवायद शुरू कर दी है और उम्मीद की जा रही है कि बड़ी जल्दी इस सड़क मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।