पहली बार अप्रैल माह में छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुला साच पास
करीब 6 माह तक हर प्रकार की आवाजाही के बन्द पड़ा साच पास छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है हर वर्ष जिला मुख्यालय चम्बा से पूरी तरह 6 माह तक कटे रहने के बाद इस बार लोक निर्माण विभाग ने इसे अप्रैल माह में ही छोटे वाहनों की अवाजाही के लिए खोल दिया है जिसकी सबसे बड़ी वजह पिछले दो माह में क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का न होना माना जा रहा है उधर साच पास बहाल होने के बाद जनजातीय क्षेत्र पांगी के लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि अब 6 माह तक पांगी के लोगों को चम्बा पहुंचने के लिए जिला कुल्लू और जम्मू कश्मीर का रुख नहीं करना पड़ेगा। बता दें की सर्दियों की आहट के साथ ही यह पास लोगों और वाहनों की आवाजाही के लिए भारी बर्फबारी के चलते बन्द हो जाता है और गर्मियों की दस्तक के साथ ही इसे हर प्रकार की आवाजाही के लिए खोल दिया जाता है।
