भरमौर बड़ग्राम सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त दो लोग गम्भीर रूप से घायल
मंगलवार रात को भरमौर बडग्राम सड़क मार्ग पर एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एक ऑल्टो कार हरछू से कंढेलू की और निकली थी लेकिन इससे पहले यह कंढेलू पहुंचती दुर्घटनाग्रसत होकर गहरी खाई में जा गिरी इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा व्यक्ति नेपाली मूल का बताया जा रहा है इस दुर्घटना में हैरत की बात यह कि दोनो घायल मिल गए हैं जबकि कार का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है बहरहाल पुलिस मौके पर है और दुर्धटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
