Tribal

भरमौर में पिक अप दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत चम्बा भरमौर मार्ग पर हुआ हादसा 

Spread the love

भरमौर में पिक अप दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत चम्बा भरमौर मार्ग पर हुआ हादसा

शुक्रवार रात को भरमौर में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है शुक्रवार रात को लाहल की ओर जा रहा पिकअप वाहन चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूंकू टपरी नामक स्थान के पास दुर्घनाग्रसत हो गया गया जिसके चलते इस दुर्घटना में मलकौता गांव के अनिल कुमार पुत्र मेघा राम व आशीष कुमार पुत्र अमर जीत की मौके पर ही मृत्यु हो गई बताया जा रहा है कि
दोनो युवक लाहल में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे । दुर्घटना रात करीब दस बजे हुई है । ददवां से चंद मीटर आगे लाहल की ओर हनुमान मंदिर के पास से गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई ।
वाहन करीब 1 किलोमीटर थला की ओर जाती सड़क पर जा पहुंचा
उसी विवाह में शामिल होने जा रहे कुछ युवकों ने सड़क पर गिरे वाहन को देख कर अन्य लोगों व पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी
मलकौता के युवकों ने शवों को अस्पताल पहुंचाया जहां आज सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।